बाराबंकी

आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 12 स्थानों पर दी गई दबिश, 03 अभियोग पंजीकृत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत ज़िलाधिकारी  बाराबंकी के निर्देशन मे आज दिनांक 18.11.2025 को ग्राम अकबरपुर , इरशाद नगर , सराय बरई, आल्हनमऊ थाना टिकैत नगर में  आबकारी निरीक्षक  क्षेत्र-2 रामसनेहीघाट लक्ष्मीचंद्र पाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक थाना टिकैत नगर व पुलिस चौकी सुखीपुर थाना टिकैत नगर की संयुक्त टीम द्वारा मय अधीनस्थ स्टाफ दबिश दी गई। दबिश के दौरान 12 स्थानों पर छापे मारते हुए लगभग 35 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया तथा लगभग 250 किग्रा. महुवा लहन मौके पर नष्ट कर आबकारी अधिनियम के तहत 03 अभियोग पंजीकृत किया गया और 02 व्यक्तियों को जेल  भेजा गया । दबिश के दौरान उक्त ग्राम के ग्रामवासियों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया एवं आस पास अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन की गतिविधियों के संचालन होने के बारे में सूचना दिये जाने की भी अपील की गयी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button