गाजियाबाद

लोनी में गंदगी के ढेर और कचरे से लोग परेशान

पार्षद ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से भी लगाई सफाई की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 में गंदगी और कचरे के अंबार से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में लोनी नगर पालिका वार्ड 41 के पार्षद अंकुश जैन (मिंकू) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोनों प्रदेश की सीमा लगी होने के कारण दिल्ली स्थित क्षेत्र में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखे पत्र में सभासद ने मांग की है कि
पत्र के अनुसार, दिल्ली नगर निगम के वार्ड संख्या 240 के आसपास तथा एच ब्लॉक गंगाविहार की पाइपलाइन और जोहरी एन्क्लेव के नालों के बीच खाली पड़ी जगह पर कूड़ा, मलबा और गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने इस क्षेत्र में सफाई अव्यवस्थाओ को ठीक करने के लिए दिल्ली नगर निगम के सम्बंधित अधिकारियों को आदेश देकर सफाई कार्य कराने की मांग की है इस कार्य में
पार्षद ने अपने पत्र में  उत्तर प्रदेश जल निगम से भी इस कार्य में सहयोग लेने की अपील की है अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजकर कचरा और मलबा हटवाने तथा उत्तर प्रदेश जल निगम को भी सफाई कार्य में सहयोग के निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर समस्या और गंभीर हो सकती है।
स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button