मेरठ

अपना दल (एस) ने मनाई सरदार पटेल की जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री एव उपप्रधानमंत्री तथा भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती आज अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान एवं एकता की सोच की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जब पूरा देश मतभेदों और अस्थिरता के बीच झूल रहा था, तब सरदार वल्लभभाई पटेल दृढ़ता, निर्णय क्षमता और अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनकर खड़े हए। सरदार पटेल एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने न तलवार से, न जंग से, बल्कि अपनी अटल इच्छाशक्ति और राजनीतिक बुद्धिमत्ता से 562 रियासतों को एकजुट कर भारत को अखंड बनाया। यही कारण है कि उन्हें न केवल “भारत का लौह पुरुष” कहा गया, बल्कि वे आज भी राष्ट्र-निर्माण के सबसे प्रेरणादायक स्तंभों में से एक माने जाते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार, राष्ट्रीय सचिव अलका पटेल, कृपाल सिंह, नवनीत गुप्ता, सचिन कुमार गुप्ता, श्रीमती दीपा लोधी,ं श्रीमती बबीता, राज सिंह सिसौदिया, आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button