गोड्डा

आज के समय में हुनरमंद पढ़ाई करने की अत्यंत जरूरत : प्रदीप यादव

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग केंद्र गोड्डा में 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
झारखंड में पहला प्रशिक्षण केन्द्र का पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने किया शुभारंभ
गोड्डा। गोड्डा भागलपुर मुख्य मार्ग में रेलवे स्टेशन से आगे भारत पेट्रोल पंप के समीप फायर सेफ्टी प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव की ओर से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। निदेशक कंचन कुमारी ने बताया कि झारखंड प्रदेश में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग केंद्र का गोड्डा में एकमात्र प्रशिक्षण केंद्र खुलने से छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कुशल प्रशिक्षकों द्वारा यहां पर 1 साल का कोर्स कर कर सर्टिफिकेट दी जाएगी।
  उद्घाटन समारोह में विधायक पदीप यादव ने कहा कि गोड्डा के धरती में एक अच्छे संस्था खुला है वह भी मेरे हाथों शुभारंभ हुआ है। इसके लिए मैं अपने आप को सौभाग्यशालिक समझता हूं। आज के परिवेश में हुनरमंद लोगों की जरूरत है। नियमित पढ़ाई तो स्टूडेंट करते हैं, लेकिन हुनरमंद पढ़ाई हो जाए तो दुनिया के किसी कोने में भी रोजगार प्राप्त कर सकता है। और जिस फायर सेफ्टी कि हम बात कर रहे है, जो इस संस्थान में स्टूडेंट को प्रशिक्षण दिया जाएगा हमें लगता है कि उसकी बेहद आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चाहे वह छोटे या बड़े उद्योग हो या किसी भी सरकारी संस्थान में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण प्राप्त टेक्नीशियन की आवश्यकता पड़ती है। अगर देखा जाए तो हमारे पास ऐसे लोग हैं ही नहीं इसी वजह से बाहर से लोगों को लाया जाता है और जब यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर हुनर मत लो हो जाएंगे तो जो बड़े छोटे उद्योग घराने हैं वहां पर इन्हें स्वत: रोजगार मिल जाएगा। केवल रोजगार ही नहीं बल्कि एकाएक जानलेवा जो घटनाएं होती है। ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से होती है। सुरक्षा और उसके बचाव के लिए फायर सेफ्टी उपाय बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि संस्थान में युवक युवतियों को प्रशिक्षण देकर बुलंदियों को छूएगा। झारखंड प्रदेश और गोड्डा के लिए एक अच्छी चीज है, एक अच्छा शुरूआत है। वहीं, संस्थान के संयोजक नवनीत कुमार ने बताया कि संस्थान में नामांकन नि:शुल्क है और न्यूनतम शुल्क में छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शुरुआत में 30-30 छात्राओं का दो बैच प्रारंभ किया जा रहा है। दौरान श्रीकांत प्रसाद यादव, जीएस सिंह, महेंद्र यादव, श्यामाकांत यादव, जयकांत सिंह, वूमेन आटीआई कालेज के प्राचार्य जयकांत सिंह, संजीव सिंह, संजय कुमार, तापसी विश्वास, राजदीप मिश्रा, अभयकांत झा, अरविंद कुमार झा, अभीषेक आनंद, राहुल कुमार, संतोष कुमार, सौरभ कुमार, मनोहर यादव, संजय मंडल, अभिषेक कुमार, अनिल यादव आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button