गोड्डा
ठाकुरगंगटी में कुल 1542 परीक्षार्थी में 1527 परीक्षार्थी ने दिया मैट्रिक का परीक्षा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी। झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक माध्यमिक परीक्षा में ठाकुरगंगटी प्रखण्ड क्षेत्र के पांचो सेंटर में कुल 1542 विद्यार्थियों में 1527 विद्यार्थियों ने शांतिपूर्ण माहौल में समाजिक विज्ञान विषय की कदाचार मुक्त परीक्षा दिया।बताते चलें कि उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मोरडीहा में कुल 327 परीक्षार्थी में 323 परीक्षार्थीयों ने परीक्षा दिया एवं 4 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। श्री रामेश्वर ठाकुर जनजातीय महाविद्यालय भतखोरिया में कुल 367 परीक्षार्थी में 365 परीक्षार्थी ने परीक्षा दिया। जहां 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।पीएम श्री बालिका उच्च विद्यालय में 316 परीक्षार्थी में 316 परीक्षार्थी रहे। वही, उच्च विद्यालय खरखोदिया में कुल 344 परीक्षार्थी में 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इधर, प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय ठाकुरगंगटी में कुल 188 परीक्षार्थी में 4 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान अंचल अधिकारी मदन महली ने सभी सेंटर का बारी बारी हसे निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा से लैस है, शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा ली जा रही है।



