बरेली

झिड़ी धाम आश्रम वा श्री बांकेबिहारी मंदिर मे,58 वा वार्षिकउत्सव संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के संकीर्तन सुबह झिड़ी धाम आश्रम  व शाम को श्री बांके बिहारी मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ, सुबह का सत्र 10.00 दोपहर 1:00 बजे तक झिडी धाम आश्रम में संपन्न हुआ, बाहर से सभी भक्तों का व संतों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया , गौर ग्रंथों के  मर्मज्ञ परम पूज्य डॉ मनमोहन गोस्वामी जी ने कहा जीवन को धन्य करना है तो प्रभु के भजन में मन लगा, वह बाहर से आए हुए भक्तों का स्वागत जगदीश भाटिया,प्रेम भाटिया, संजीव सोई, सुनील खत्री आदि ने किया, संकीर्तन के , आरंभ में सुनील मलिक ने वंदना के साथ भजन गाया, स्वागतम कृष्णा शरणागतम कृष्णा … लुधियाना  से आयो अश्वनी ग्रोवर ने गाया तू सच्ची सरकार है झंडे वाली.. दूसरा भक्ति भगवान की भक्ति करो भक्ति करो परवान…. हे गोविंद हे गोपाल राधावल्लभ मदन गोपाल. … अंबाला  से विवेक सबलोक ने गाया ,तू मुझ में समाया हुआ है… हरदम. . सोनीपत से राजीव शास्त्री ने गाया, ऊंचे बरसाने वाली कोई आंच न आने देगी… शाम का दूसरा सत्र श्री बांके बिहारी में संपन्न हुआ जिसमे भक्तों का स्वागत विनोद ग्रोवर ,दिनेश तनेजा,विजय गुप्ता,आदि ने किया। इस भक्ति महायज्ञ में भजनों के माध्यम से आखिर में राधा नाम लिया गया ,व सभी भक्तों ने खूब नृत्य किया, उसके पश्चात आरती हुई व प्रसाद वितरण हुआ , सहयोग में गिरधर गोपाल खंडेलवाल,  युधिष्ठिर मलिक , सुनील मलिक, चमन लाल वर्मा, पप्पू खनिजो, आर के महेश्वरी व राधा माधव के प्रत्येक सदस्य का रहा, मीडिया प्रभारी जगदीश भाटिया ने बताया कल का संकीर्तन प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक श्री बांके बिहारी मंदिर व साय, विदाई कार्यक्रम 3:00 से 5:00 तक स्पर्श रिजॉर्ट में होगा ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button