झुंझुनू

यूजीसी के समर्थन में एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक वर्ग सामाजिक संगठन हुए एक साथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग को लेकर अम्बेडकर पार्क झुंझुनूं में बैठक का आयोजन किया गया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा बताया कि सामाजिक न्याय अधिकार मंच झुंझुनूं के बैनर तले क्रान्तिकारी किसान यूनियन के संयोजक पोकर सिंह झाझड़िया की अध्यक्षता में अम्बेडकर पार्क झुंझुनूं में बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत माता रमाबाई अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार को यूजीसी के नियमों को कठोर बनाकर शीघ्र लागू करना चाहिए, क्योंकि कमजोर वर्ग के छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव को नहीं रोका गया तो आत्महत्याएं और छात्रों द्वारा पढ़ाई बीच में छोड़े जाने की घटनाओं में इजाफा हो जाएगा। यदि यूजीसी के नए नियमों को लागू नहीं किया गया तो आन्दोलन तेज किया जाएगा। यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग को लेकर दिनांक 12 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर झुंझुनूं परिसर के सामने धरना, सभा कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 12 फरवरी को मजदूरों और किसानों द्वारा जन विरोधी कानूनों को लेकर प्रस्तावित राष्ट्र व्यापी हड़ताल का भी समर्थन करेंगे। बैठक में उत्तराखंड के कोटद्वार नगर में बाबा के नाम से दुकान चलाने वाले मुस्लिम के साथ गुंडागर्दी करने वालों से भीड़ जाने वाले दीपक कुमार पर एफआईआर दर्ज करने की निन्दा करते हुए उसे वापस लेने की मांग की गई तथा गुजरात के सूरत शहर में घोड़ी पर बैठने वाले दलित युवक पर हमला करने वालों की भी निन्दा की गई। सभा को शहीद भगतसिंह विचार मंच के संयोजक बजरंग लाल एडवोकेट, भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला अध्यक्ष विकास आल्हा, किसान सभा के मदन यादव, में गिरधारी लाल महला,  रामानंद आर्य, अध्यक्ष अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण संघर्ष समिति, महेंद्र शास्त्री अध्यक्ष माली सैनी समाज झुंझुनूं, डॉ सम्पत भारूपाल अजाक जिला अध्यक्ष, जगदीश बरवड़ पशुपालन विभाग पूर्व निदेशक अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन जिला अध्यक्ष, शकील फोजी आसपा नेता, बलबीर काला मेघवाल समाज संघ संरक्षक, प्रो जयलाल सिंह मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान, कैलाश दास मेघवाल समाज चेतना संस्थान जिला उपाध्यक्ष, विजेन्द्र भीम प्रेमी बामसेफ, डॉ कमलचद मीणा आदिवासी सेवा संस्थान झुंझुनूं, आजाद समाज पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप चंदेल , आसपा नेता महेंद्र सिंह चारावास,एडवोकेट धर्मपाल वंशीलाल बसपा पार्टी, आम आदमी पार्टी के कै शुभकरण महला, इंजीनियर मालीराम वर्मा, सहदेव कसवां, मनीराम देवरोड़, यूनुस अली भाटी, विक्की जाजोरिया, मधु खन्ना, बलवान बलवदा, जय भवानी सैनी, ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा धर्मपाल डारा, रजनी जाजोरिया, सुनील कुमार बुडाना, एसएफआई राजेश आलडिया, लक्ष्मीनारायण, लीलाधर चौहान, देवकरण मेहरिया, रामनिवास भूरिया, कमलेश काला, सुनील सीरस्वा, कैलाश महाराज सारी, विजेंद्र भीम प्रेमी, गणपत, डॉक्टर अशोक गर्वा फूलचंद बुडानिया, रामनारायण झाझडिया, कै मोहनलाल, रामनिवास बेनीवाल, सुभाष कालेर, दयानंद, अशोक कुमार, बालाराम मेघवाल, कैलाश चंद्र सैनी, त्रिलोक सिंह, शीशराम सिलोलिया, हरिराम शिथिल के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन संचालन बजरंग लाल एडवोकेट ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button