अमेठी
जी आई सी टीकरमाफी के प्रिंसिपल राहुल सिंह रायबरेली के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाए गए
राज्यपाल की ओर से हुआ है एकल नियुक्ति आदेश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। राजकीय इंटर कालेज टीकरमाफी के प्राचार्य राहुल सिंह को रायबरेली का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन की से नियुक्ति का एकल आदेश राज्यपाल की ओर से संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय की ओर से जारी किया गया है।
राहुल सिंह के प्रिंसिपल नियुक्त होने के बाद राजकीय इंटर कालेज टीकरमाफी का कायाकल्प हुआ है।इंटर कालेज पी एम श्री विद्यालय के रूप में चयनित हुआ है और यहां शिक्षा की सुविधाओं में विस्तार हुआ है।



