ललितपुर

धूमधाम से होगा बाबा सदन का 108वां उर्स

बाबा सदन के उर्स की तैयारियां शुरू

अंतरराष्ट्रीय कब्बाल, मुराद आतिश, जुनैद सुल्तानी, मुस्तफा नाजा पर रायशुमारी की गई
इत्जिमाई शादियां अब होंगी 4 अप्रैल को,बनाई रूपरेखा, तय की जिम्मेदारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कौमी एकता के प्रतीक अजीमुश्शान हजरत बाबा सदनशाह रहमत उल्ला अलैह का इस वर्ष 108वां उर्स  सम्पन्न कराया जाएगा, जिसको बड़े ही धूमधाम से मनाने के लिए इतवार को दरगाह परिसर में बैठक आयोजित की गयी। बीते बर्ष की भांति इस बर्ष भी राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ के मुख्य संरक्षण में उर्स सम्पन्न कराया जाएगा। कौमी एकता की मिशाल हजरत बाबा सदनशाह रहमत उल्ला अलैह की दरगाह पर होने वाले सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर दरगाह परिसर में उर्स कमिटि की एक बैठक  संरक्षक चंद्रभूषण सिंह गुडडू राजा के आतिथ्य व प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू के संयोजन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उर्स कमिटि नायब सदर अब्दुल रहमान कल्ला ने की। संचालन जनरल सेकेट्री मोहम्मद नसीम ने किया। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए रणनीति तैयार की गयी। बैठक में विचार-विमर्श कर जिम्मेदारी सौंपी गयीं। उर्स मेले में अन्र्तराष्ट्रीय प्रख्यात कब्बालों के अतिरिक्त शायरों का जहां जमावड़ा रहेगा, वहीं देश के कौने-कौने से लोग आकर उर्स में बाबा की दरगाह की जियारत करेंगे। इसके अलावा बैठक में हर वर्ष की भाँति 4 अप्रैल को आयोजित होने वाली इज्तिमाई शादियों  की कार्ययोजना तैयार की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 108वां उर्स बड़े ही भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। इस वर्ष मुशायरे एवं कब्बालियों में जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। 31 मार्च को होने वाले सदन कौमी एकता ऑल इंडिया मुशायरे में अंतराष्ट्रीय शायर मंजर भोपाली, शकील आजमी मुंबई, नदीम शाद देवबंद, इब्राहीम अली जीशान, ओम शर्मा ओम, मशकूर ममनून कन्नौजी, शाहनबाज असीम उज्जैन, मोहन मुन्तजिर नैनीताल, तर्वेज आलम राणा, हाशिम फिरोजाबादी, अबरार कासिम, स्वयं श्रीवास्तव, मदन मोहन दानिश, डा.जलील अहमद,अल्तमस अब्बास, कमर आलम जौनपुरी, इस्माइल नजर देवास, असरार चंदेरवी कन्वीनर, असर ललितपुरी, जहीर ललितपुरी पर रायशुमारी की गई। वहीं 1 से 3 अप्रेल तक कब्बाली का सिलसिला शुरू होगा जिसमें टीबी सिंगर इंटरनेशनल जुनेद सुल्तानी, टीबी सिंगर इंटरनेशनल फेम मुराद आतिश बंगलौर, टीबी सिंगर इंटरनेशनल फेेम मुनाफा नाजा मुंबई, टीबी सिंगर इंटरनेशनल फेम रईस अनीस साबरी मुंबई, टीबी सिंगर इंटरनेशनल फेम अनीस नवाब, टीबी सिंगर इंटर नेशनल फेम  शाकिब अली, समीर साबरी मुंबई, अदनान नाजा के नामों पर सहमति बनी है। बैठक का संचालन जनरल सैकेट्री मोहम्मद नसीम ने किया। इस दौरान जनरल सैकेट्री हाजी साबिर अली, खजांची अख्तर मास्टर, जनरल सेकेट्री रमजानी दादा, नायब सदर अबरार अली, सरफराज खान, जनरल सेकेट्री हमीद मंसूरी, अरमान कुरैशी, समीर चौबे, अजीम खान, खजांची हाजी अख्तर खान, इरशाद मंसूरी, प्रदीप शर्मा, हाजी शहीद मास्टर, मुस्तफा मेंबर, मेम्बर अब्दुल बारी, आसिफ कुरैशी, सेतु यादव, एड.इमरान खान, एड.रहीन खान, खुर्शीद मुंशी, रिक्की पटना, अनीस बेग, सरवर खान, हाजी सईद मंसूरी, मुशीर कुरैशी, इमरान मंसूरी, अंसार कुरैशी, आविद कुरैशी, साजिद पठान, कलीम खान, अंसार कप्तान, यूसुफ खान, हाजी.वसीम उद्दीन, हाजी सत्तार, सिकंदर मंसूरी, सोनू फोटो, असलम अली, जुनेद खान, मो.युनुस, अख्तर अहमद, शब्बीर खान मंसूरी, मोहम्मद शमी, जुनेद मंसूरी, सरवर खान, शकील मंसूरी, जहीर खान, नौशाद कूलर, चांद खान, शेख मोहम्मद उमर, मजीद कुरैशी, घस्सू कंडक्टर, अनस अली, अज्जू बाबा, मो.बरकत, एड. अरमान कुरैशी आदि मौजूद रहे। अन्त में सभी से आगामी दिनों में आयोजित होने वाले उर्स को सफल बनाने की अपील की गयी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button