गाजियाबाद

सड़क सुरक्षा सप्ताह: लोनी में पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान

रेहड़ियां व ई-रिक्शा हटाए

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

लोनी गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से लोनी तिराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया।

इस दौरान पुलिस ने आड़े-तिरछे खड़ी फलो की रेहड़ियों, ई-रिक्शा और थ्री-व्हीलरों को हटवाया। कार्रवाई के बाद यातायात के सुगम संचालन में सकारात्मक सुधार देखने को मिला, जिससे आम लोगों को राहत मिली।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कदम आमजन की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button