ललितपुर

दो माह बाद भी सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं का नहीं हुआ निस्तारण

बैठक कर पेंशनर्सों ने जताया रोष, डीएम से उठायी कार्यवाही किये जाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कोषागार पेंशनर्स कक्ष में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशन एसोसिशन शाखा ललितपुर की मासिक बैठक जे.के.सिंह सेवानिवृत वाणिज्य कर अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें 17 दिसम्बर 2025 को वार्षिक पेंशन दिवस का जो आयोजन कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया था जिसमें उठाए गए बिंदुओं में जल संस्थान के सेवानिवृत्त कर्मचारी के पेंशन, वर्ष 2008 से लम्बित वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर, स्वास्थ विभाग में किडनी रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने के कारण तथा दिए गए ज्ञापन में बेसिक शिक्षा विभाग के 2006 से 2015 तक के सेवानिवृत्त शिक्षकों को नोडल वेतन वृद्धि के संबंध में व सिंचाई विभाग से सेवानिवृत अमरसिंह पाल चौकीदार के पेंशन प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई हेतु तथा सेतु निगम द्वारा बनाए गये देवगढ़ पुल के दोनों तरफ रोड अब तक न बनाए जाने के संबंध में ज्ञापन देकर यह अपेक्षा की गई थी कि इन बिंदुओं पर शीघ्रताशीघ्र प्रगति के तथ्यों से अवगत कराया जाएगा। किंतु लगभग दो माह का समय व्यतीत होने के बाद भी संगठन को कृत कार्यवाही से अवगत नहीं कराया गया है और न ही जिलाधिकारी के संज्ञान में लाकर कोई कार्यवाही की गई प्रतीत नहीं होती है जिसे तुरन्त संबंधित विभागों द्वारा कोई कार्यवाही न होने की दशा में पेंशनरों द्वारा आन्दोलन की घोषणा कर शासन स्तर एवं प्रांतीय स्तर पर लिखित कार्यवाही की जाएगी। बैठक में एजाज अली, हजारीलाल पाल, डा.आर.सी.जगरिया, तिलकराम कौशिक, गंगाराम शर्मा, हरीश तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी, दिनेश चंद अध्यापक, हबीब खान, सुरेन्द्र कुमार जैन, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा, कैलाश शर्मा, हरीशंकर सोनी, महेंद्र जैन कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार जिला सचिव आत्माराम रिछारिया ने जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button