ललितपुर

विज्ञान प्रतियोगिता जिज्ञासा में पूमावि पनारी के छात्र सचिन ने लहराया परचम

अब नेशनल लेवल पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। हुण्डई मोटर इंडिया फाउण्डेशन एवं अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता जिज्ञासा में छात्र सचिन विश्वकर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पनारी के इस मेधावी छात्र ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
42 मॉडलों को पीछे छोड़ हांसिल किया मुकाम
इस क्षेत्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों से लगभग 42 मॉडल प्रदर्शित किए गए थे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सचिन के मॉडल को जजों ने सराहा और उन्हें दूसरा स्थान प्रदान किया। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही सचिन का चयन अब नेशनल लेवल (राष्ट्रीय स्तर) की जिज्ञासा प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। इसके अतिरिक्त, सचिन के मॉडल की उपयोगिता को देखते हुए हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन द्वारा 9-10 फरवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले विज्ञान मेले इनोफेस्ट के लिए भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
पैरों के दबाव से बनेगी बिजली
सचिन का यह अभिनव मॉडल स्वच्छ ऊर्जा पर आधारित है। इस मॉडल की विशेषता यह है कि यह लोगों के चलने से उनके पैरों द्वारा लगाए गए बल (दबाव) का उपयोग कर बिजली उत्पन्न करता है। ऊर्जा संकट के समाधान की दिशा में इसे एक बेहतरीन छात्र नवाचार माना जा रहा है।
इनका रहा विशेष सहयोग
सचिन की इस सफलता के पीछे उनके मार्गदर्शकों का बड़ा हाथ है। मॉडल को तैयार करने में विद्या वाहिनी की ओर से संजीव पटेल और विज्ञान अध्यापक मो.जाकिर ने विशेष तकनीकी सहयोग प्रदान किया। विद्या वाहिनी के एरिया लीड नीरज शर्मा ने सचिन के हुनर की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्या वाहिनी कार्यक्रम की प्रशंसा की और सचिन को बधाई दी। इस उपलक्ष्य में प्रधानाध्यापिका सीमा जैन, स.अ. प्रतिभा यादव, स.अ.सीमा जैन, स.अ.तारा तिवारी, स.अ.मोहम्मद जाकिर और विद्या बहिनी के संजीव पटेल उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button