बोकारो

मजदूरों को स्पेशल एलाउन्स दो या हड़ताल का सामना करो -बि के चौधरी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। कोक ओवेन एण्ड कोक केमिकल बिभाग मे काम कर रहे ठेकाकर्मीयों ने आज जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी के नेतृत्व मे अपने हक अधिकार को लेने के लिए बिभागाध्यक्ष कार्यालय के सामने जोरदार आक्रोश प्रर्दशन कर अपने चट्टानी एकता को प्रदर्शित किया ।कार्यक्रम का अध्यक्षता युनियन के उपाध्यक्ष एवं बिभाग के नेता सी के एस मुंडा ने किया ।महामंत्री बि के चौधरी ने सेकडो की संख्या मे उपस्थित आक्रोशित मजदूरो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपका संगठित होकर भारी संख्या मे भाग लेना शुभ संकेत है कि अब प्रबंधन आपके चीर लम्बित मांगो को ज्यादा दिनों तक टालने का हिम्मत नही कर पायगा । आज की उपस्थिति से प्रबंधन को प्लांट हित मे आपके मांगो को पूरा करने के दिशा मे सोचने के लिए मजबूर होना पडेगा ।बि के चौधरी ने प्रबंधन को चेताबनी देते हुए कहा कि एक तरफ उत्पादन का टार्गेट बढ़ रहा वहीं दुसरी तरफ मजदूरों की संख्या सेवानिवृत के कारण घटता जा रहा है उसपर 20% छंटनी का नापाक इरादा को बन्द करें । अपने मांगो को हांसिल करने के लिए संकल्पित मजदूरो के आक्रोश को प्रबंधन अपने आंख और कान से देख और सुन कर जल्द से जल्द निर्णय लें ।क्योंकि यह मजदूर कोई भीख नही मांग रहा बल्कि हीट डस्ट और दुर्घन्द भरे बिभाग मे आपके द्वारा दिए गए उत्पादन टार्गेट से ज्यादा उत्पादन कर लगातार कीर्तिमान पर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है । दुर्घटना सेफ्टी हेल्मेट और ड्रेस पहनाकर फोटो वायरल से नही उनका मानसिक तनाव से रूकेगा और मानसिक तनाव तब रूकेगा जब लगेगा कि मनी कट का बिरोध करने पर भी गेट पास नही रूकेगा ।इसलिए लड्डू नही इन्हें हीट डस्ट और दुर्गन्ध के नाम पर स्पेशल एलाउन्स देना होगा , प्रोफिट लिंक रिवार्ड, साईकिल, केन्टीन, रात्रीपाली एवं क्वार्टर भत्ता देना होगा ,बर्षों से निपुणता हांसिल कर चूके एस डब्लू से डिप्लोमा शर्टिफिकेट मांगना बन्द करें,यू एस डब्लू को मोटरसाइकिल गेटपास, समयबद्ध अपग्रेडेशन, झोपड़ी बनाने के लिए 5 डिसमिल जमीन,पेन कार्ड और आधार कार्ड मे समानता रहने से गेट पास के असामनता का सुधार ,एस डब्लू का सपरिवार बोकारो जेनरल अस्पताल मे मुफ्त ईलाज इत्यादि मांगो पर सकारात्मक पहल नही हुआ तो यही मजदूर मार्च 2026 मे कोक ओवेन का चिमनी धुंआ बन्द करने से भी पिछे नही हटेगा ।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से :—–संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, सी के एस मुण्डा,रामेश्वर मांझी,रोशन कुमार, तुलसी साह, आर भी सिंह, आई अहमद, भी के साह, बादल कोयरी, ए के मंडल,राजेन्द्र प्रसाद, संतोष कुमार गुप्ता,अमोद महतो, दिलीप ठाकुर, कार्तिक सिंह, नासिर अहमद खान, मनोज कुमार सिंह, सुनिल चौधरी, मंजीत कुमार, उत्तम कुमार, तुलसी दास, मनोज एक्का, जितेन्द्र राय,अजय अदक, मनी लाल मंडल, इस्पाक अंसारी, हरिपद मांझी, तारणि राय, शिवचरण मांझी, दिलीप मंडल,
धनंजय कुमार, कामदेव मोदी, राजेन्द्र साह, रघुनाथ सोरेन, रामनाथ मुर्मू, गोपी चक्रबर्ती, इत्यादि उपस्थि थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button