मथुरा

हिंदू संगठित होगा तभी देश बचेगा : संत ऋतेश्वर महाराज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में संत ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि हिंदू सम्मेलन गर्व के साथ ही जिम्मेदारी का विषय है। सोमनाथ मंदिर काे याद करते हुए कहा कि देश में हिंदू संगठित होगा तभी देश बचेगा। पद, कद और प्रतिष्ठा के अहं के कारण हिंदू बिखरा है। इससे बाहर निकलकर भारत को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश एवं पाकिस्तान में कभी मंदिरों में घंटियां बजती थीं, वहां क्या स्थिति है, वह किसी से छुपी नहीं है। यह विचार उन्होंने रंगजी के बगीचा के मैदान में जागृत हिंदू चेतना समिति द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में व्यक्त किए। शुभारंभ महाराजश्री के साथ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, साध्वी ध्यान मूर्ति, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार ने भारत माता के चित्रपट के समक्ष दीप जलाकर किया। विद्यापीठ इंटर कॉलेज, रामकली देवी सरस्वती बालिका विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने लव जिहाद विषय पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। संत ने यूजीसी के नये नियम पर कहा कि जो कुछ गलत होता दिखे उसका विरोध करना चाहिए। हमें विश्वास है कि सत्ता में बैठे लोग विरोध की आवाज को जरूर सुनेंगे और उसमें सुधार करेंगे। ऐसा कोई काम न हो, जिससे समाज में वर्ग भेद और बढ़े। उन्होंने कहा कि बेटियों को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि संघ के सौ वर्ष के परिश्रम से अब हिंदू एकजुट होने लगा है। साध्वी ध्यान मूर्ति ने कहा कि जिसके पास उद्देश्य होगा, उसी के पास अनुशासन होगा। उन्होंने लोगों से पांच संकल्प लिए। इसमें पहला संकल्प किसी भी बहन बेटी को लव जेहाद में फंसने न देने, पांच गोमाता की रक्षा एवं पांच पौधे लगाने, स्वदेशी जीवन को अपनाने, आजादी के सौ वर्ष पूरे होने तक गजवा ए हिंद नहीं भगवा ए हिंद होगा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा भारतीय संस्कृति देश की पहचान है। भारत की महिलाओं को देवी माना जाता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button