बोकारो

गोमिया अंचल किसान सभा का 8 वां सम्मेलन सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया आंचल किसान सभा की 8वाँ सम्मेलन कामरेड श्याम सुंदर महतो नगर डुमरी बिहार एवं कामरेड भोला सिंह कामरेड रघुनाथ सिंह मंच डुमरी बिहार में आयोजित हुई जिसमें से 6 पंचायत से 60 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सबसे पहले झंडोतोलन राज्य किसान सभा के सदस्य कामरेड असीम सरकार ने किया एवं शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात शोक सभा हुई जिसमें प्रख्यात किसान नेता श्याम सुंदर महतो की पत्नी कामरेड भोला सिंह की पत्नी कामरेड रघुनाथ सिंह की बेटी को साल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता साथी सहदेव महतो , पूरण मांझी भुवनेश्वर महतो तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने किया।
सभा का उद्घाटन किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड असीम सरकार ने किया। मुख्य अतिथि CITU राज्य कमेटी के साथी कामरेड रामचंद्र ठाकुर कामरेड भागीरथ शर्मा ने संबोधित किया ।उसके बाद गोमिया अंचल किसान सभा की 17 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। जिसमें
1 अध्यक्ष -विनय महतो
2 सचिव- लखन महतो
3 संयुक्त सचिव पूरण मांझी
4 उपाध्यक्ष घनश्याम महतो चुने गए। सम्मेलन भीम महतो हरिचरण सिंह तिलक सिंह तालो मांझी राजेंद्र प्रजापति नित्यालाल महतो सहित सैकड़ो की महिला पुरुष किसान उपस्थिति में थे।

नौ सदस्यीय कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत सम्मेलन की कार्रवाई समाप्त हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button