ललितपुर
मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महरौनी थाना के मोहल्ला शहीद पार्क के सामने निवासी शाजिद खान पुत्र जिराईल खान ने बताया कि 8 फरवरी 2026 को अपराह्न करीब 3 बजे वह अपनी दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी फरूख और छोटू पुत्रगण शरफुद्दीन आए और छत से पानी गिरने को लेकर विवाद करने लगे। पीडि़त के अनुसार, जब उसने गाली-गलौज से मना किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़त की शिकायत पर थाना महरौनी पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।



