गढ़वा

गढ़वा पुलिस अधीक्षक ने किया भवनाथपुर थाना एवं पुलिस अंचल का निरीक्षण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो |

गढ़वा । पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने शुक्रवार को भवनाथपुर थाना तथा अंचल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित कांडों की समीक्षा कर कमियों को दुर करते हुए त्वरित निष्पादित करने का निर्देश दिया.
पुलिस अधीक्षक ने अपराध को लेकर कहा पिछले तीन चार वर्षों में अपराध पर जैसे डकैती, लुट, हत्या में कमियां आईं है. जिसे बरकरार रखने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा तीन चार वर्षों से लंबित कांडों का अविलम्ब निष्पादन करें. साथ ही पुराने अपराधियों का सत्यापन करने का निर्देश दिया. थाना में पदस्थापित पदाधिकारी के कार्यों का भी समीक्षा किया.पुलिस अधिक्षक ने थाना में आनेवाले आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसे यथाशीघ्र निष्पादित करने का भी निर्देश दिया.निरीक्षण के दौरान श्री वंशीधर नगर एसडीपीओ सतेन्द्र नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह, थाना प्रभारी रंजनी रंजन, एसआई निरंजन शर्मा, दिनेश सिंह, नरायण प्रसाद , एएसआई बसंत राम, जगबंधु महतो ,मकबुल अंसारी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button