भरत पुर
चार साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर- थाना भुसावर पुलिस ने 4 बर्षो से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज भरतपुर कैलाशचन्द विश्नोई आईपीएस व जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद आईपीएस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभिायन के तहत थाना पर अति. पुलिस अधीक्षक वैर ओमप्रकाश मीना आरपीएस व सीओ भुसावर वीरेन्द्र शर्मा आरपीएस के निकटतम सुपरवीजन में टीम का गठन किया गया। टीम ने साल 2022 से एक्सीडेंट के मुकदमा में फरार स्थाई वारंटी भगवानाराम पुत्र नोपाराम जाति जाटव निवासी खाती का वास पुलिस थाना जीणमाता जिला सीकर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।


