जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सी०एम० डैशबोर्ड से संबंधित विकास विभाग एवं फैमिली आईडी की समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में विकास विभाग की सी०एम० डैशबोर्ड एवं फैमिली आईडी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए की अगले माह सभी विभागों के नए टारगेट आने वाले हैं जिसमें हमें अपनी तैयारी पहले से ही शुरू करनी होगी। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की स्थिति वर्तमान में सही नहीं चल रही है वह सुधार करें। बैठक में उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर की समीक्षा सीधे शासन द्वारा की जाती है जिस पर पी.ओ डूडा को निर्देश देते हुए कहा गया की लक्ष्य के अनुरूप सोलर पैनल लगवाने के कार्य में गति लायी जाये।
बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि लॉ एंड ऑर्डर मुख्यमंत्री जी की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है इसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी । बैठक में उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी बनवाने लक्ष्य विभागों को दिये गए थे उसमें श्रम विभाग एवं एन.आर.एल.एम पीछे चल रहा है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति के निर्देश दिए गए ।
बैठक में उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिये गए कि किसान सम्मन निधि एवं फार्मर रजिस्ट्री में जो भी पेंडेंसी हो उसे समय अंतर्गत समाप्त कर ले। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा विश्राम सिंह, परियोजना निदेशक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भगत सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, उपयुक्त उद्योग विकास यादव सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे ।



