Uncategorized

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। हिरणपुर स्थित आईटीआई कॉलेज के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अली अंसारी, पिता हेमाजुद्दीन, निवासी खेजुर डांगा, थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button