Uncategorized

पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पद पर मुकाबला दिलचस्प, 10 उम्मीदवार मैदान में, दो नामों की प्रबल दावेदारी

The contest for the post of Pakur Municipal Council President is interesting, with 10 candidates in the fray, and two names holding strong claims.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस पद के लिए कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला नगर परिषद क्षेत्र के लगभग 37 हजार मतदाता करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्टी के कई सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं वरीय पदाधिकारी सम्पा साहा ( पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष), साबरी पाल अन्य अध्यक्ष पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के एक्टिव पदाधिकारी मनीता कुमारी चुनावी मैदान में हैं। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ( जेएमएम) ने अध्यक्ष पद के लिए सेलिना सुल्तान को अपना समर्थन घोषित कर दिया है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी पूरी सक्रियता के साथ चुनावी प्रक्रिया में शामिल है और उसके समर्थित उम्मीदवार भी मैदान में मौजूद हैं। चुनावी माहौल के बीच नगर परिषद क्षेत्र में चर्चा है कि 10 उम्मीदवारों में से दो उम्मीदवारों की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। आम जनता और स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों के बीच इन्हीं दो नामों को लेकर सबसे अधिक चर्चा हो रही है। जिसे दर्शाने में कलमकार हिचकिचाहट महसूस कर रहे हैं। वर्तमान में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) प्रभावी है, जिसके तहत सभी प्रत्याशी एवं राजनीतिक दल नियमों का पालन करते हुए प्रचार में जुटे हुए हैं। निर्वाचन आयोग की नजर पूरे चुनावी प्रक्रिया पर बनी हुई है, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराया जा सके। पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पद का यह चुनाव न केवल स्थानीय राजनीति की दिशा तय करेगा, बल्कि आगामी समय में जिले की राजनीतिक समीकरणों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। साथ ही शहर में पेयजल अन्य बुनियादी समस्याएं आम है। ऐसे में जनता को जनहित में किसी सक्रिय/ एक्टिव प्रत्याशी की चुनाव चिन्ह पर अपना मताधिकार का प्रयोग करना होगा, जिसे पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र की वास्तविक विकास को बढ़ावा मिले।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button