शामली

कांग्रेस नेता अश्विनी शर्मा को पुलिस ने किया नजरबंद 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना : क्षेत्र के गांव सींगरा निवासी कांग्रेस नेता को पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया। कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम मे शामिल होने की आशंका के चलते अहमदगढ पुलिस द्वारा सोमवार देर रात उनके आवास पर ही नजरबंद कर लिया गया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही को लोकतंत्र का हनन बताया है।
मंगलवार को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिल्ली मे युवा कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन बुलाया गया था जिसके लिए पूरे देश से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को कार्यक्रम मे हर हाल मे शामिल होने के लिए निर्देशित किया गया था। जनपद शामली से कई कार्यकर्ताओ को मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए निकलना था। सोमवार मध्यरात्रि को झिंझाना थाना प्रभारी के दिशानिर्देश पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अश्वनी शर्मा को हाउस ऐरेस्ट कर घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई।अश्वनी शर्मा ने बताया देश का संविधान हर राजनैतिक एवं सामाजिक संगठन व देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने की अभिव्यक्ति देता है लेकिन वर्तमान सरकार मे अन्याय के विरुद्ध उठने वाली प्रत्येक आवाज को दबाने का काम हो रहा है। विपक्ष के नेताओ का दायित्व है कि सरकार की गल्त नीतियों पर अपना विरोध दर्ज कराए। देश की आवाम से जुडे मुद्दो पर बात होनी चाहिए। लेकिन सरकार विपक्ष के नेताओ के साथ द्वेषपूर्ण रवैया अपनाने का काम कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button