सिंगरौली

सिंगरौली सराफा व्यापार मंडल की आपात बैठक

सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर जताई कड़ी आपत्ति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। सराफा व्यापार मंडल, सिंगरौली की एक आवश्यक बैठक दिनांक 8 फरवरी 2026 को मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सराफा व्यापारियों के हितों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंडल पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय सराफा व्यापारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य मुद्दा बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और न्यूज़ पेपरों में सराफा व्यापार को लेकर प्रसारित की जा रही भ्रामक एवं गलत खबरें रहीं। मंडल ने स्पष्ट किया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा बिना तथ्यात्मक आधार के सराफा व्यापार मॉडल और संपूर्ण स्वर्णकार समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है।
बैठक में यह भी सामने आया कि 11 फरवरी 2026 को  प्रेम सागर सोनी द्वारा एक शिकायत प्रस्तुत की गई है, जिसे लेकर समाज और व्यापार के विरुद्ध भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। सराफा व्यापार मंडल ने एकमत से कहा कि किसी भी एकतरफा या अपुष्ट शिकायत के आधार पर पूरे स्वर्णकार समाज को कटघरे में खड़ा करना न्यायसंगत नहीं है।
मंडल पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि यदि भविष्य में सराफा व्यापार और स्वर्णकार समाज के विरुद्ध झूठी, भ्रामक या तथ्यहीन खबरें प्रकाशित या प्रसारित की जाती हैं, तो सराफा व्यापार मंडल सामूहिक रूप से उसका विरोध करेगा और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
सराफा व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से भी आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पूर्व पूरी जांच और तथ्यों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्दोष व्यापारियों और समाज की प्रतिष्ठा को नुकसान न पहुंचे।
बैठक के अंत में मंडल ने यह दोहराया कि सराफा व्यापार सिंगरौली जिले की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और समाज हमेशा कानून का पालन करता आया है। किसी भी प्रकार की अफवाह या दुष्प्रचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button