ललितपुर
एक दिवसीय गणेश मेला सम्पन्न, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
मंदिर में भगवान गणेश की बाईस भुजाओं से सुसज्जित अद्वितीय प्रतिमा विराजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
बानपुर (ललितपुर)। कस्बा के मजरा गणेशपुरा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश मन्दिर परिसर में आयोजक मेला समिति द्वारा विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले के आयोजन में सर्वप्रथम सुबह विघ्नविनाशक भगवान गणेश का विधिवत श्रृंगार कर भव्य आरती उतारी गयी व प्रसाद वितरण किया गया। मेले में भक्तगण एक ओर गायन शैली में भगवान गणेश की लीलाओं का गान कर रहे थे। मेले में काफी दुकाने लगी हुयी थी जिनसे लोग अपनी आवश्यकताओं की वस्तुऐं खरीद रहे थे। इस दौरान युवाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। मेले में बानपुर कस्बे के आस-पास के दर्जनों गांवो के ग्रामीण उपस्थित रहे। मेले में एक और बुन्देलखण्डी पारम्परिक गायन शैरा की मण्डलियां भी शैरा गायन कर रही थी। गौरतलब है कि मन्दिर में विराजित भगवान गणेश की 22 भुजाओं से सुसज्जित प्रतिमा है जो कि अद्वितीय है। आज मेले के दिन हर कोई गणेश जी के दर्शन करना चाह रहा था, लेकिन मन्दिर परिसर में तिल रखने की भी जगह नहीं थी। भीड़ अत्यधिक होने की बजह से ऐसा लगा जैसे मानो आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा हो। मन्दिर में देर शाम तक लगातार भक्तों का आना लगातार जारी है।



