Uncategorized

नगरपालिका चुनाव 2026: सेक्टर पदाधिकारियों और पुलिस के साथ बैठक, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान पर जोर

Municipal Elections 2026: Meeting with sector officials and police, emphasis on free and fair voting

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त कराने के उद्देश्य से अनुमंडल कार्यालय सभागार में मंगलवार को सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने की। बैठक में साईमन मरांडी ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों के मार्ग का भौतिक सत्यापन करें और नक्शे में दर्शाए गए रूट चार्ट से मिलान सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, भोजन व्यवस्था, शेड, रैंप, शौचालय, दूरभाष और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं की जांच करने और नव स्थापित मतदान केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने अनधिकृत प्रचार वाहनों, संपत्ति विरूपण और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर मतदाताओं के बीच विश्वास और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री डीएन आजाद, नगर थाना प्रभारी श्री अनिल कुमार गुप्ता सहित सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button