बरेली
सामूहिक श्री हनुमान चालीसा में जय हनुमान के उदघोष से गूंजा श्री हरि मंदिर बरेली ।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में मंगलवार को भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। सुबह के सत्र में मंदिर के पंडित सुनील शास्त्री के द्वारा श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन व शृंगार किया गया। शाम के सत्र में मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने ज्योत प्रवाजलित की और श्री हरि संकीर्तन श्री हरि संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों की रसधारा बहाई गई ,उसके बाद सभी उपस्थित भक्तजनों द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और श्री हनुमान जी की सामूहिक आरती हुई, व शयन आरती के पाश्चात्य सभी भक्तजनों में भंडारा प्रसादी का वितरण हुआ। आज के कार्यकम में मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोरा,सचिव रवि छाबड़ा, उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय,संजय आनन्द,गोविंद तनेजा,रंजन कुमार,हरीश लुनियाल, राजेश अरोरा,गिरीश आनन्द,वा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा भी अपनी टीम के साथ शामिल रही।



