बोकारो

श्री श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर वार्षिक उत्सव 18 से

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो । श्री श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बगदा,अजैया में तृतीय वार्षिक उत्सव यज्ञ एवं राम कथा कार्यक्रम का शुभारंभ 18 फरवरी से होने जा रहा है। पहले दिन 18 फरवरी को कलश यात्रा पंचांग पूजन आचार्य पूजन मंडप पूजन मंडप प्रवेश आरतीे वेदी वरण एवं रात्रि 7बजे से मानष प्रवचन तथा 19 फरवरी को वेदी पूजन वेदी प्रतिष्ठा अग्नि स्थापना हवन आरती प्रसाद वितरण एवं रात्रि में मानष प्रवचन 20 फरवरी को प्रातः पूजन पूर्णाहुति आरती वेदी विसर्जन प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में यज्ञाचार्य अशोक पांडेय, उपाचार्य मधुसूदन पांडेय वैदिक रथेंद्र शास्त्री आचार्य वेद व्यास पांडेय आदि के द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न होंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष अनिल कुमार सचिव धनंजय कुमार कोषाध्यक्ष फनी भूषण उपाध्यक्ष विक्रम कुमार उप सचिव प्रेम कुमार उप कोषाध्यक्ष राजीव रंजन आदि तैयारी में लगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button