हजारीबाग

लोयला विद्यालय का तृतीय वार्षिक महोत्सव ऐतिहासिक उत्साह अनुशासन एवं रोमांचक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ चुरचू प्रखंड चरही लालबंगला घाटों रोड स्थित लोयला विद्यालय परिसर में सोमवार को विद्यालय का स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं ऐतिहासिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, बैनरों एवं सजावटी सामग्री से सुसज्जित किया गया था, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय प्रतीत हो रहा था। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चुरचू प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित राम एवं दिवाकर भारती चिंतपूर्णी स्टील प्राइवेट लिमिटेड जीएम उपस्थित रहे। उनके साथ मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चुरचू अध्यक्ष, बहेड़ा मुखिया देवकी महतो, चुरचू जिला परिषद सदस्य वासुदेव करमाली, चरही थाना प्रभारी कुंदनविमल सर चुरचू पूर्व उप प्रमुख चोलश्वर महतो, पूर्व विधायक प्रतिनिधि आरिफ अंसारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरारी सिंह, किशोर कुमार ठाकुर, बलजीत सिंह, बिना मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य आशा राय, शिहान समीर बग्गा, (भारत शाखा प्रमुख और मुख्य नियंत्रक), शिहान बलजीत सिंह, शिहान रोशन राज, सेन्सेई गणेश राम, उदय दांगी, हिमांशु कुमार, ओम प्रकाश गिरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से लोयोला एंपावरमेंट and वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन रूपनारायण  Modi एवं सचिव पंकज बर्नवाल साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य एम के बर्नवाल जी के नेतृत्व में सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से पुष्पगुच्छ एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों के समक्ष विद्यालय की शैक्षणिक यात्रा, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी भी प्रस्तुत की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ललित राम ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे सशक्त कड़ी है। लोयला विद्यालय न केवल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि उनमें अनुशासन, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता का भाव भी विकसित कर रहा है। उन्होंने विद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं और निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कराटे का अत्यंत शानदार, साहसिक एवं रोमांचक प्रदर्शन सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने आत्मरक्षा से जुड़ी विभिन्न तकनीकों, संतुलन अभ्यास एवं अनुशासित चालों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कराटे के इस जबरदस्त अभिनय के दौरान दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन से पूरा परिसर गूंज उठा। अतिथियों ने कहा कि कराटे जैसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास, धैर्य और मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। समूह नृत्य, एकल नृत्य, देशभक्ति गीत एवं लघु नाटिकाओं के माध्यम से बच्चों ने सामाजिक एकता, अनुशासन, नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उपस्थित दर्शकों ने बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं प्रियंका कुमारी, किरण कुमारी, हेमंत मरमू, खुशी कुमारी, राजा तथा शिक्षक रिशु कुमार, मनीष बख्शी, चंदन कुमार, मनीषा कुमारी, इमरान सर, किशन कुमार, दीपिका कुमारी, नेहा परवीन शबनम होरो सहित समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनुशासन व्यवस्था से लेकर मंच संचालन तक सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। स्थापना दिवस समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण, प्रेरणादायक संदेशों एवं विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button