हजारीबाग

शिवपुरी वार्ड-22 में प्रत्याशी मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

सैकड़ों समर्थक रहे  मौजूद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग शिवपुरी वार्ड संख्या-22 की वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन  भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर वार्ड-22 के सैकड़ों समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में वार्ड कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड के गणमान्य लोगों के करकमलों से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद वार्ड की जनता को संबोधित करते हुए प्रत्याशी मिताली रश्मि ने कहा कि वे शिवपुरी को विकास की नई दिशा की ओर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि वार्ड का समुचित विकास हो और शिवपुरी की जनता की समस्याओं का हर संभव निदान किया जाए। उन्होंने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में क्रम संख्या-1 “अलमारी छाप” पर मोहर लगाकर भारी मतों से उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड को एक नई पहचान और नई दिशा दी जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित मोहर दास ने कहा कि शिवपुरी वार्ड की जनता इस बार अपना मत वार्ड के विकास के लिए करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड-22 को एक आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में इस चुनाव में जनता निर्णय लेते हुए वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार मिताली रश्मि के पक्ष में मतदान करेगी । वहीं ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि चुनावी कार्यालय खुलने से जनता को विशेष लाभ मिलेगा। अब वार्ड के लोग अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय में आकर सीधे संपर्क कर सकेंगे, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव तक लोगों के बैठने की सुविधा, चर्चा और संवाद के लिए यह कार्यालय कारगर सिद्ध होगा। इससे जनता और प्रत्याशी के बीच संवाद मजबूत होगा तथा वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सामने लाया जा सकेगा। वहीं निशांत प्रधान ने कहा कि मिताली रश्मि वार्ड के लिए कुछ नया और बेहतर करने की सोच के साथ चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने सभी वार्डवासियों से अपील की कि इस बार सभी मिलकर सहयोग करें और वार्ड-22 के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रत्याशी के प्रति समर्थन जताया तथा वार्ड के विकास को लेकर सकारात्मक संदेश दिया। प्रत्याशी मिताली रश्मि ने गणमान्य लोगों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि डॉ प्रो प्रदीप कुमार प्रधान , अजय कुमार सिन्हा, शंभू प्रसाद सिंह, मोहर दास, रमेश चंद्र शर्मा, अधिवक्ता शंभू शरण सिन्हा, ओम प्रकाश सिंह, सहित शिवपुरी के गणमान्य लोगों ने शिवपुरी मुहल्ले को बसाने के लिए अर्थ दान से लेकर श्रम दान तक किया जिन्होंने मुझे आर्शीवाद दिया है मेरी जीत सुनिश्चित है इनके कार्यों को आगे बढ़ाते हुए शिवपुरी के विकास की गाथा लिखूंगी l कार्यालय उद्घाटन के मौके पर ज्ञानचंद मेहता , दीपक नाथ सहाय, अशोक कुमार सिन्हा, दिलीप राम , अधिवक्ता ललन कुमार ,मनोज मोदी, अनूप मेहता , शीला देवी आचार्य जगदीश दास शुभम दुबे , प्रवीण कुमार, सुनील सिंह राठौड़ , प्रकाश शर्मा , संजय सिंह , निशिकांत सिंह ,शशि मोहन सिन्हा, सुधा प्रधान, सोनम प्रिया, अनीता पांडे, लक्ष्मी देवी, रेशमी देवी, लवली सिन्हा, सरिता विश्वकर्मा, बिंदु देवी, प्रियंका तिवारी, आरती सिन्हा, पूनम सिंह, स्वेता, राधा देवी, बीना सिंह, सुमित्रा देवी, जुली सिंह, बसंती देवी, कलावती दुबे, मीनू जी , बीना देवी, मीना गुप्ता सहित शिवपुरी वार्ड के  सैकड़ों महिला पुरुष व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button