असम

विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति का साधारण सभा में वित्तीय वर्ष 2026-2029 समिति का गठन

सभा में नई प्रचारिका स्वप्ना रविदास को फुलाम गामोछा से और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

विश्वनाथ : पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख हिंदी स्वैच्छिक संस्था तथा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा स्वीकृत प्राप्त विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति का आज राष्ट्रीय विद्यालय आमबाड़ी के प्रांगण में अपराह्न 3 बजे साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह और सभा संचालन संतोष कुमार महतो ने की। सर्वप्रथम सभाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह के अध्यक्षता में उपस्थित अतिथियों व हिंदी प्रेमियों ने अपना परिचय दिया। इसके बाद राष्ट्रीय विद्यालय हाई स्कूल के हाल ही में हुए दिवंगत प्राचार्य बीरेंद्र प्रसाद शर्मा के याद में एक मिनट का मौन व्रत रखा गया। इसके बाद सभा का कार्यवाही शुरू हुई जिसमें सचिव ने मंचासीन अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, वरिष्ठ समाजसेवक व हिंदी सेवी हरिप्रसाद ठाकुर, उपाध्याय विनोद कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य नारायण पाण्डेय, वरिष्ठ संस्कृत विद्वान लोकनाथ उपाध्याय और पूर्व वार्ड पार्षद रूपक दास गुप्त को फुलाम गामोछा से सम्मानित करवाया। सचिव संतोष कुमार महतो ने सभा का उद्देश्य व्याख्या करते हुए संस्थान के 10 वीं वर्षगांठ प्रदेश होने की जानकारी दी। अध्यक्ष के निर्देशानुसार सचिव ने पूर्व समिति का गठन का प्रतिवेदन पाठ की और उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से सदन में गृहीत किया। इसके बाद संस्थान के तीन वर्षों का कार्य विवरण और तीन वर्षों का लेखा-जोखा पेश किया। सभी में सभी ने सर्वसम्मति से पारित किया गया। तत्पश्चात् पुरानी समिति 2022-2025 को भंग कर नई प्रबंधन समिति गठन की घोषणा हुई। सदन में सर्वसम्मति से फिर से अध्यक्ष के पद पर प्रभुनाथ सिंह सुशोभित हुए। इसके बाद उपाध्यक्ष के रूप में विनोद कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य नारायण पाण्डेय, सचिव संतोष कुमार महतो, सहसचिव क्रमशः सत्यप्रकाश गुप्ता, मनीषा पाल, कोषाध्यक्ष छेदीलाल कुर्मी, साहित्य सचिव लोकनाथ उपाध्याय, सांस्कृतिक सचिव गीता वर्मा, सह सांस्कृतिक सचिव रवीन्द्रनाथ गुप्ता, हिंदी प्रेमी सदस्य क्रमशः कन्हैयालाल गुप्ता, महेंद्र प्रताप गुप्ता, अभिभावक सदस्य क्रमशः वंदना दास , कल्पना पाल, शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में चित्र प्रसाद पौड़ेल, महिला सदस्य रुकसद परवीन,दाता सदस्य संतोष प्रसाद गुप्ता और समिति द्वारा मनोनीत सदस्य क्रमशः सैयदा आनोवारा खातुन , बजरंग रौनियार को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके बाद संस्थान के मुख्य सलाहकार के रूप में हरिप्रसाद ठाकुर आदि और साधारण सलाहकार के रूप में सुधन साहनी, सुरेंद्र कुमार सहनी, अंजय कुमार प्रसाद आदि को रखा गया। सदन के अध्यक्ष ने सभी के नवनिर्वाचित। पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। इसके बाद डफलागढ़ से संस्थान के नई प्रचारिका बनने पर स्वप्ना रविदास को फुलाम गामोछा से और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।अंत में सभाध्यक्ष ने नई समिति से हिंदी भाषा व साहित्य के बहुत सारे कार्य होने की उम्मीद जताए हुए विगत दिनों में हुए संस्थान की उपलब्धियां की जानकारी दी‌।अंत में सचिव के उपस्थित अतिथियों व हिंदी प्रेमियों को धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान से सभा भंग हुई।उल्लेखनीय है कि संस्थान अपने स्थापना काल से ही हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ नवलेखक का प्रोत्साहन, हिंदी परीक्षा का आयोजन , साहित्य के विविध गतिविधियों आदि के लिए लोकप्रिय रहा है। ज्ञात हो कि यह संस्थान 10 वीं वर्षगांठ में प्रवेश कर चुका है। संस्थान ने एक दशक में हिंदी भाषा , साहित्य के गतिविधियों कार्य में एक नए मुकाम हासिल की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button