
बुलंदशहर। महिला कावड़ियों के साथ दबंगों ने अभद्रता की। आरोप है कि दो दबंगों ने कावड़ियों का रास्ता रोक, डीजे बंद कराया और उनके साथ गाली-गलौज की। कावड़ियों ने विरोध में हंगामा काटा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव माकड़ी में हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रही महिला कावड़ियों के साथ दबंगों ने अभद्रता की। आरोप है कि संदीप त्यागी और डब्बू त्यागी नाम के दबंगों ने डीजे बजाकर जा रहे कावड़ियों का रास्ता रोका, डीजे बंद कराया और उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट व छेड़छाड़ की।
कावड़ियों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा काटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को कावड़ियों ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन कुछ घंटों बाद साठगांठ कर उन्हें छोड़ दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है।



