बरेली
रिठौरा पुलिस चौकी इंचार्ज वैभव गुप्ता और स्टाफ ने मासूम को परिजनों से मिलवाया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता,एस आई दिनेश कुमार सिंह, कांस्टेबल सौरभ चौधरी, इमरान मलिक को दिखा ,कांस्टेबल इमरान मलिक ने बरेली -पीलीभीत हाईवे किनारे एक मासूम बच्चे को रोते हुए देखा उसे गोद में उठाकर पुलिस चौकी ले आए। बच्चे को पुलिस ने दुलारते हुए चुप करवाया और उसके परिजनों की खोज में जुट गए। लगभग दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बच्चे के परिजनों को खोज निकाला बाद में चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता की मौजूदगी में बच्चे को उसके पिता विक्की को सौंप दिया।बेटे को गले लगाकर पिता पुलिस को दुआएं देते हुए चला गया।



