बरेली

अधिवक्ता हत्याकांड: बरेली और पीलीभीत में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन, सौंपे ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रामपुर में बुधवार को एक अधिवक्ता की गोली मारकर हुई हत्या कर दी गई। इस मामले में बरेली बार एसोसिएशन ने विरोध जताया है। बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में आकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
बरेली बार एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग है कि मृतक अधिवक्ता फारूख के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जाएं। साथ ही एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट को प्रदेश में तत्काल लागू कर समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ अधिवक्ता समाज को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि अधिवक्ता, समाज में अपना विधि व्यवसाय निर्भीक रूप से कर, समाज को न्याय दिला कर संविधान की रक्षा कर सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button