उत्तरकाशी

आशाऐं और भोजनमाताऐं मुख्यालय की सड़को पर सरकार के खिलाफ गरजी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : मानदेय बढा़ने को लेकर भोजन माता व आशाकार्यकत्रीयों ने जिला मुख्यालय उत्तरकाशी की सडको पर राज्य सरकार के खिलाफ जलूस प्रदर्शन किया । बड़ी संख्या में भोजनमाता व आशा कार्यकत्रीयो नें आँल इंडिया ट्रेंड यूनियन के बैनर तले जिला मुख्यालय कार्यालय में भी धरना प्रदर्शन किया । प्रदर्शन कारी कर्मी 2000 में दम नही, 26000 से कम नही , जो सरकार निकम्मी है वे सरकार बदलनी है के नारे लगा रहे थे । प्रदर्शनकारी ने सरकार पर कर्मीयों के शोषण करने का भी आरोप लगाया । आशाओं ने आरोप लगाते हुये कहा सरकार हम से समय समय पर विभिन्न कार्य लेती है । लेकिन उस के मुकाबले मानदेय बहुत कम दे रही है । हम गाँवो में स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है । लेकिन सरकार हमारी आजीविका के प्रति गम्भीर नही है । हमें केवल आंशिक मनदेय ही दिया जा रहा है । वही भोजन माताओं ने भी पूरे समय विधालय में रहने के बाद भी मात्र 3000 ही मानदेय दिये जाने को स्वयं का शोषण ही करार दिया । भोजनमाताऐं इस बात से आक्रोशित दिखी कि छात्र संख्या कम होने पर भोजनमाताओं को नौकरी से हटाया जा रहा है । सम्मानजन ढंग से विदाई भी नही दी जाती है । आशा कार्यकत्रीसंगठन की कोषाध्यक्ष ने कहा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढाओं तो कहती है लेकिन हमारी साथ न्याय नही कर रही है । आशा संगठन की अध्यक्ष रेखा नौटियाल नें सरकार पर शोषण का आरोप लगाते हुए 26000 तक मानदेय दिये जाने की माँग की । । आशा कार्यकर्ताओं व भोजनमाताओं ने उत्तरकाशी मुख्यालय की सड़कों पर जलूस में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुई जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुँच कर धरने पर बैठ गयी । इस अवसर कामरेड महावीर प्रसाद भट्ट, रेखा नौटियाल, संतोषी देवी आदि बडी संख्या में आशा कार्यकत्री व भोजनमाताऐं उपस्थित रही ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button