सिंगरौली

मानवता की मिसाल

सड़क दुर्घटना में घायल युवक को हर्षित सिंह रिशु ने पहुंचाया अस्पताल, आर्थिक सहयोग देकर बढ़ाया मदद का हाथ

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। देर शाम सितुल पेट्रोल पंप के सामने एक मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रजमिलान जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी हर्षित सिंह रिशु तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल युवक को अपने निजी वाहन से हीरावती अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि घायल युवक शुभम विश्वकर्मा, निवासी कुल्हई, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है। मानवता का परिचय देते हुए हर्षित सिंह रिशु ने अपनी स्वेच्छा से पीड़ित परिवार को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं उनके चाचा श्री उत्तम सिंह ने भी आगे आकर गरीब परिवार को 10000 रुपये का सहयोग दिया, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।
रजमिलान के वरिष्ठ समाजसेवी उत्तम सिंह ने भी गरीब घायल परिवार को 10000 रुपए की आर्थिक सहायता किए
इस दौरान घायल को अस्पताल पहुंचाने में हर्षित सिंह रिशु के सहयोगी रैला सरपंच सुभाष शाह, मंडल उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा, समाजसेवी रवि सोनी, रामलल्लू शाह और अर्जुन नापित सहित अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। सभी के संयुक्त प्रयास से घायल युवक को समय रहते सिंगरौली अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि समाजसेवियों की तत्परता और मानवीय पहल के चलते एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र में इस सराहनीय कार्य की खूब प्रशंसा की जा रही
हर्षित सिंह रिशु ने क्षेत्र की जनता का हमेशा से रखा है ख्याल घायल व्यक्ति को अपने वाहन से सिंगरौली अस्पताल ले जाकर गरीब परिवार को 5000 रुपए की सहायता हर्षित सिंह रिशु ने किया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button