
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। रोल पर्यवेक्षक नवीन जैन ने गुरुवार को उपखंड कार्यालय किशनगढ़ बास में सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने एसआईआर से पूर्व मतदाताओं की संख्या, पुनरीक्षण के दौरान एएसडी मतदाताओं के आंकड़े, प्रारूप प्रकाशन में शामिल मतदाताओं की संख्या तथा क्लेम और ऑब्जेक्शन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त की। रोल पर्यवेक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण कार्य पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए।
बैठक के बाद रोल पर्यवेक्षक नवीन जैन ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बम्बोरा स्थित मतदान केंद्र संख्या 244, 245, 246 और 247 एवीएन राज्य के बालिका उच्च मध्यमिक विद्यालय तिजारा स्थित मतदान केंद्र 237,240,241,242 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदाताओं से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट, ईआरओ किशनगढ़ बास मनीष कुमार जाटव, ईआरओ तिजारा संजीव कुमार वर्मा, ईआरओ मुंडावर सृष्टि जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



