शामली

कृषक गोष्ठी में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के दिए टिप्स

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। क्षेत्र के गांव टोडा मेंसुपीरियर फूड ग्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड ऊन  की ओर से कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने गन्ना किसानों को नई प्रजातियों की बुवाई, पेडी प्रबंधन तथा रोग नियंत्रण के आधुनिक तरीकों की जानकारी देकर उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने किसानों को पेडी प्रबंधन (रैटून मैनेजमेंट) के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सही देखभाल से पेडी फसल में लागत कम और उत्पादन अधिक लिया जा सकता है। उन्होंने टैन्च विधि से बुवाई करने की सलाह देते हुए बताया कि इससे जल संरक्षण के साथ-साथ पौधों की बढ़वार भी बेहतर होती है। डॉ. मलिक ने गन्ने की उन्नत प्रजातियां सीओ-0118, सीओएलके-16202, सीओएस-18231 तथा सीओएस-19231 की बुवाई अपनाने पर जोर दिया। टोप बोरर की रोकथाम के लिए फोरोमोन ट्रैप और लाइट ट्रैप के उपयोग की जानकारी भी दी।
विरेंद्र पवार (आईपीएल) ने बुवाई से पहले ट्राइकोडर्मा (संजीवनी) के प्रयोग पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इसके उपयोग से लाल सड़न रोग से बचाव संभव है और अंकुरण भी बेहतर होता है। वहीं नरेंद्र कुमार (एमबीएफ) ने किसानों को बेसल डोज के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गन्ना बुवाई और पेडी प्रबंधन के दौरान संतुलित मात्रा में उर्वरक देना आवश्यक है, तभी फसल स्वस्थ रहेगी।
गोष्ठी में मिल की ओर से श्री सतेंद्र सिंह, श्री संतोष सिंह सिद्धू, श्री गौरव तोमर, श्री विकास कुमार सहित मिल स्टाफ मौजूद रहा। किसानों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button