बरेली

नौकरी के नाम पर साढ़े 23 लाख रुपये की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। इज्जतनगर इलाके के निवासी युवकों और युवती से एयर इंडिया में एसोसिएट की नौकरी के नाम पर ठगी कर ली गई। करीब साढ़े 23 लाख रुपये की ठगी के मामले में पीड़ितों ने इज्जत नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तुलाशेरपुर निवासी देवेंद्र कुमार सिंह ने चौपुला में रहने वाले विशाल, उसके साथी दयाशंकर, विपिन, सोनू व अभिषेक पर ठगी का आरोप लगाया है।
देवेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने बीटेक पास करने के बाद एयर इंडिया में एसोसिएट की नौकरी लगवाने का दावा किया था। देवेंद्र ने अपने भाई, दोस्त और साथ में बीटेक करने वाली युवती की नौकरी लगवाने की बात कही। आरोपियों ने कई बार में उनसे साढ़े 23 लाख रुपये से ज्यादा रकम ले ली। फिर उन्हें फर्जी ऑफर लेटर पकड़ा दिए। उन्होंने जब एयर इंडिया के दफ्तर में संपर्क किया तो उन्हें पता लगा कि इस तरह की कोई नौकरी के लिए भर्ती नहीं निकाली गई है। इज्जतनगर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button