भरत पुर

एचडीएफसी बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पने के मामले में थाना भुसावर पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 भरतपुर। एचडीएफसी बैंक से लोन दिलवानें के नाम धोखाधड़ी करने वाले नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित पुत्र चन्द्रप्रकाश, उम्र 22 वर्ष, जाति पंजाबी, निवासी मूर्ति कॉलोनी, थाना एनईबी जिला अलवर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कस्बा भुसावर निवासी अजय कुमार पुत्र निरोत्तमलाल ने 11 जून 2025 को थाना भुसावर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 7 मई 2025 को एचडीएफसी बैंक एजेंट रोहित ने 20 लाख रुपये का लोन दिलाने के लिए आवेदन करवाया था। आरोप है कि लोन स्वीकृत होने के बाद एजेंट रोहित ने धोखाधड़ी करते हुए 20 लाख रुपये में से 10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। मामले में थाना भुसावर पर प्रकरण संख्या 192/25 धारा 318(4) एवं 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button