उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में पुलिस का सघन चैकिंग अभियान।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों, नशे व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद उत्तरकाशी में पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्र में आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों, लिंक सड़क मार्गों के साथ संवेदनशील स्थानों तथा अन्तर्राजीय/अन्तर्जनपदीय बैरियरों पर सघन चैकिंग की जा रही है। चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों, प्रतिबंधित वस्तुओं तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए गहन तलाशी की जा रही है।

शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधि की सूचना नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल 112 पर दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button