मधुकरपुर वासियों ने अतिक्रमण हटाकर मूख्य सड़क चौड़ीकरण की मांग किए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत वासियों ने मूख्य सड़क से अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण की मांग सरकार से किए हैं। मधुकरपुर में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का शाखा के साथ ही साथ मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय तथा मुख्य मार्ग के बगल में सप्ताह में दो दिन रविवार एवं गुरुवार को बाजार लगता है। यह मुख्य मार्ग निर्माणाधीन सिक्स लेन रोड तक जाने का मुख्य मार्ग है। इस सड़क के इर्द-गिर्द कई गांव मोहल्ला तक जाने का पगडंडी जुड़ा है। मधुकरपुर का यह मुख्य मार्ग आवागमन के लिए दर्जनों गांव के लिए रीढ माना जाता है। यह सड़क ओरमो से लेकर पारटांड़ होते हुए मधुकरपुर बस्ती होते हुए पीपल चौक तक जाती है। जिसमें प्रतिदिन साइकिल दो पहिया चार पहिया वाहन द्वारा हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। यह सड़क आसपास के दर्जनों गांवों को प्रखंड एवं जिला से जोड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्य सड़क को कुछ अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर पक्का घर बना दिया है जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग की माफी कर अतिक्रमण हटाते हुए सड़क की चौड़ीकरण की मांग की है। मांग पत्र की प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय सहित स्थानीय सांसद मंत्री पेयजल स्वच्छता एवं मध्य निषेध विभाग उपायुक्त बोकारो अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो एवं अंचल अधिकारी कसमार को दिए हैं। मांग करने वालों में मुख्य रूप से इंद्रजीत कुमार पांडे पंसस मधुकरपुर मुखिया राजेंद्र महतो उप मुखिया उषा देवी जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज वार्ड सदस्य रोहित कुमार महतो मीरा देवी बेबी देवी गौतम कुमार समाजसेवी संजय स्वर्णकार बबलू स्वर्णकार सहित सैकड़ो ग्रामीणों का संयुक्त हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र भेजे गए हैं।



