भरत पुर

न्यायप्रिय और युद्ध कौशल में निपुण थे महाराजा सूरजमल-फेंटा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भुसावर। महाराजा सूरजमल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जाट समाज के लोगों ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उन्हें याद किया। इस अवसर पर पूर्व डेयरी चेयरमैन फतेह सिंह फेंटा के नेतृत्व में जाट समाज के लोगों ने महाराजा सूरजमल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वही गांव फ़ौजीपूरा से दीवली भगवानपुर बौराज होते रैली निकाली।
समाज के लोगों ने उनके शौर्य, न्यायप्रियता और रणनीतिक कौशल को याद करते हुए उनके आदशों को अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने एक संगठित और शक्तिशाली जाट राज्य की स्थापना की थी। उनके नेतृत्व में भरतपुर राज्य ने अभूतपूर्व विकास किया और मुगलों, अफगानों व अन्य आक्रमणकारियों के खिलाफ वीरतापूर्वक संघर्ष किया। इस मौके पर वक्ताओं ने युवाओं से महाराजा सूरजमल के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज की उन्नति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जाट समाज के गणमान्य लोगो सहित अन्य समाजों से गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत मे गणमान्य लोगो का साफा पहना कर सम्मान किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button