सिंगरौली

कोयला चोरों के खिलाफ वन परिक्षेत्र बैढ़न के वन अमले की कार्रवाई

साइकिल से ०6 बोरी कोयला ले जाते तीन आरोपी गिरफ्तार, वन अपराध प्रकरण दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली :- वन परिक्षेत्र बैढ़न के अंतर्गत वन अमले द्वारा अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।
वन भ्रमण एवं गश्ती के दौरान बीट दक्षिण अमिलिया वन क्षेत्र से साइकिल के माध्यम से ०6 बोरी कोयला अवैध रूप से ले जाते हुए तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया। वन अमले ने मौके पर ही कोयला जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किया।
पकड़े गए आरोपियों में महेंद्र साकेत पिता लालचंद साकेत (उम्र 29 वर्ष) निवासी अमिलिया, उदेन साकेत पिता वंश स्वरूप साकेत (उम्र 30 वर्ष) निवासी बदौरा तथा राजेश शाह पिता भैयालाल शाह (उम्र 30 वर्ष) निवासी अमिलिया शामिल हैं। सभी आरोपियों को विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
यह कार्रवाई अखिल बंसल वन मंडल अधिकारी के मार्गदर्शन, नरेंद्र त्रिपाठी उपवन मंडल अधिकारी बैढ़न के निर्देशन एवं राजकुमार यादव वन परिक्षेत्र अधिकारी बैढ़न के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्रवाई में लालमणि सिंह (प.स. अमिलिया), विनय सिंह (वनपाल), अरविंद सिंह (वनरक्षक), नीरज चौबे (वनरक्षक) एवं विपिन पांडे (वनरक्षक) की सक्रिय भूमिका रही।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कोयला परिवहन एवं वन अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button