बरेली

रिठौरा नगर पंचायत आबादी की सुरक्षा एक दरोगा के कंधों पर रिठौरा               

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                     
बरेली : थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा पुलिस चौकी में नगर के अलावा भंडसर,तिगरा, चेना मुरारपुर,लभेड़ा उर्फ बुलंद नगर,भटपुरा जागीर, खाईखेड़ा,रम्पुरा काजियान ,गुपलापुर, मुल्लापुर, दियोरिया जागीर, आसपुर हसन अली आदि गांवों में रहने वाली जनसंख्या लगभग चालीस से पचास हजार होगी।रिठौरा चौकी पुलिस इन गांवों की सुरक्षा व्यवस्था देखती है। पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता के साथ दो अन्य सहायक दरोगा,चार सिपाही तैनात है। लेकिन यूपी बोर्ड परीक्षाओं के चलते अचानक चौकी प्रभारी को छोड़कर सभी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी  लगा दी गयी है।बड़ा सवाल आखिर कैसे अकेले संभालें चौकी क्षेत्र की आबादी को । चौकी क्षेत्र के गांवों की सुरक्षा व्यवस्था। चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया फिलहाल हमें छोड़कर सभी की ड्यूटी लगाई गई है।थाने से मदद लेकर व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button