खैरथल
बासनी ग्राम मे 18 फरवरी को लगेगा विशाल नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : मुण्डावर ब्लॉक के ग्राम बासनी में 18 फरवरी 2026 को विशाल नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन स्व. मास्टर गोरधन सिंंह मैमोरियल समिति बासनी एवं मिश्री देवी आई हॉस्पिटल प्रा. लि. एवं रिसर्च सेंटर बहरोड़, नीमराणा के सहयोग से करवाया जा रहा है। शिविर बासनी गांव के अटल सेवा केंद्र भवन में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जबकि पंजीकरण सुबह 9 बजे से शुरू होगा। शिविर में राजस्थान के सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विरेन्द्र सिंह यादव द्वारा आंखों की जांच, मोतियाबिंद, काला पानी, दृष्टि दोष सहित विभिन्न नेत्र रोगों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। चयनित मरीजों का बहरोड़ स्थित अस्पताल में निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण व दवाइयों की सुविधा भी दी जाएगी।शिविर के आयोजक राजेंद्र चौधरी, रामसिंह चौधरी ने बताया शिविर मे जांच, दवाईयां, आपरेशन निःशुल्क रहेगा



