पाकुड़

झारखण्ड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ ने बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर पाकुड़ विधायक निसात आलम को सौंपा ज्ञापन

Jharkhand State Jal Sahaiya Employees Union submitted a memorandum to Pakur MLA Nisat Alam demanding payment of pending honorarium.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज बरहरवा झारखण्ड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश भर की जल सहियाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करने हेतु विधायक निसात आलम को सामूहिक रूप से आवेदन सौंपा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बरकत खान भी मौजूद थे।विधायक ने जल सहियाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित पहल का आश्वासन दिया।संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष गायत्री देवी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।प्रदेश महामंत्री रेशमा प्रवीण ने बताया कि सरकार द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों के बावजूद अब तक जल सहियाओं के लंबित मानदेय और प्रोत्साहन राशि का पूर्ण भुगतान नहीं किया गया है, जिससे राज्य भर की जल सहियाओं में भारी असंतोष व्याप्त है।ज्ञापन में कहा गया है कि लंबे संघर्ष के बाद सरकार की पहल पर सभी जिलों को कई महीनों से लंबित बकाया मानदेय भुगतान हेतु राशि उपलब्ध कराई गई थी।परंतु कार्यपालक अभियंताओं की लापरवाही के कारण कई जिलों में केवल50 प्रतिशत तथा कुछ जिलों में मात्र30 प्रतिशत जल सहियाओं को ही भुगतान किया गया।वहीं बोकारो जिले में लगभग शून्य प्रतिशत भुगतान करते हुए मार्च क्लोजिंग का हवाला देकर राशि राज्य को वापस कर दी गई,जबकि भुगतान के लिए दो माह का पर्याप्त समय दिया गया था।मार्च से दिसंबर माह बीत जाने के बावजूद विभाग द्वारा अब तक दोबारा राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है।संघ ने यह भी बताया कि वर्ष 2022में अप्रैल से अगस्त तक5 माह तथा वर्ष2024में अप्रैल से अगस्त तक5माह, कुल10माह की प्रोत्साहन राशि अब तक बकाया है। इसके अतिरिक्त चुनाव के दौरान वार्ता के पश्चात लागू2000रुपये मासिक मानदेय भी सितंबर2024 से मार्च2025तक लंबित रहा, जिसमें अभी भी लगभग30 प्रतिशत जल सहियाओं को भुगतान नहीं किया गया है।संघ ने कहा कि जल सहिया अत्यंत गरीब वर्ग की महिलाएं हैं,जो दिनभर कार्य करते हुए पीएचईडी विभाग में अपनी सेवाएं देती हैं,परंतु उन्हें मात्र2000 रुपये मानदेय मिलता है,वह भी समय पर नहीं।आर्थिक तंगी के कारण कई जल सहियाओं की तबीयत बिगड़ चुकी है और कुछ की मृत्यु तक हो चुकी है,जिस पर अब तक कोई ठोस जांच या पहल नहीं की गई है।राज्य कोषाध्यक्ष लालमनी कुमारी,सचेतक रूपलाल महत्ती, प्रदेश संगठन मंत्री संगीता देवी सहित मास्टर जल सहिया पूनम सिंह, लालिस्ता सिंह तथा जल सहिया प्रीति कुमारी,साफीना खातून,चंदना रविदास,कविता देवी और तोहुरा खातून ने सामूहिक रूप से आवेदन सौंपते हुए अविलंब सभी लंबित बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button