बरेली
पुलिस अधीक्षक नगर, और एडीएम सिटी ने महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर तैयारियों का किया गया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, एवं सौरभ दुबे, एडीएम सिटी के साथ संयुक्त रूप से महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शहर के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसरों एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। महोदय ने पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बरेली पुलिस एवं प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं।



