रांची

सीएम से की मुलाकात

met the CM

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में चतरा की उपायुक्त की र्तिश्री ने शिष्टाचार मुलाकात की। इसइस अवसर पर उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को 19 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। उन्होंने महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी तथा विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। मुख्यमंत्री ने महोत्सव की तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button