
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों/अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गये विशेष समकालीन छापामारी अभियान के दौरान पाकुड़ मुफस्सिल थाना पुलिस ने मेनटेनेन्स केस नंबर 134/2017 के वारंटी रफीक शेख, पिता खाबिर शेख, ग्राम पाली, थाना पाकुड़़ मुफस्सिल, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। साथ ही एक अन्य मामले में यात्री मेनटेनेन्स केस नंबर 245/23 के वारंटी तनवीर आलम (पिता- हैदर अली, ग्राम चँचकी, थाना पाकुड़ मुफस्सिल, जिला पाकुड़) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा पाकुड़ भेज दिया गया।



