गोड्डा
जनसंपर्क अभियान बना विश्वास और उम्मीद का प्रतीक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा: नगर परिषद चुनाव को लेकर सभी वार्ड में जनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को वार्ड 3/4/5के गुलजार बाग 3 नंबर में अनिल साह का जोरदार और प्रभावशाली जनसंपर्क दौरा देखने को मिला। इस दौरान उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया दोनों ने मिलकर बस्ती के लोगों से आत्मीय मुलाकात की और क्षेत्र के विकास को लेकर खुलकर संवाद किया।नजनसंपर्क के दौरान मोहल्ला वासियों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि “एक बार आप सब मुझे भी सेवा का अवसर दें, ताकि इस नगर परिषद के अधूरे कार्यों को पूरा कर सकूं और क्षेत्र को आगे बढ़ा सकूं।” उनकी बातों में विकास के प्रति संकल्प और सेवा की भावना साफ झलक रही थी, जिसे लोगों ने भी खुले दिल से सराहा। दौरे के दौरान मुहल्ले की महिलाओं और पुरुषों ने अनिल जी को गर्मजोशी से स्वागत किया। कई लोगों ने एक स्वर में कहा कि “हम आपके साथ हैं” और आपके प्रयासों में पूरा सहयोग देंगे। यह दृश्य यह दर्शाता है कि वार्ड के लोगों में उनके प्रति भरोसा और सकारात्मक सोच लगातार मजबूत हो रही है। इस अवसर पर कृष्ण कन्हैया, राजेश भगत, अंजनी जा, सुभाष चंद्र यादव,आशिष यादव, रविंद्र महतो, शिवेश वर्मा, सुभाष चंद्र यादव, बबलू सिंह,हिंदुस्तान साह, के साथ सहित कई गणमान्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर क्षेत्र में भाईचारे, सहयोग और विकास की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। जोगता वार्ड संख्या 6 में हुआ यह जनसंपर्क अभियान न सिर्फ चुनावी गतिविधि रहा, बल्कि लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान का भरोसा दिलाने वादे किए। पूरे इलाके में इस दौरे के बाद उत्साह, उम्मीद और सकारात्मक बदलाव की भावना देखने को मिली, जिससे सभी वार्ड में चुनावी माहौल और भी सक्रिय व उत्साहपूर्ण हो गया है।




